{"_id":"654926de7f4aecafa800e626","slug":"the-citys-air-is-becoming-poisonous-aqi-reached-230-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7098-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहर की हवा हो रही जहरीली, एक्यूआई पहुंचा 230","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहर की हवा हो रही जहरीली, एक्यूआई पहुंचा 230
Mon, 06 Nov 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पिछले चार दिन से हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। शहर की हवा रोजाना जहरीली होती जा रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण दमा के साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। आखों की बीमारी से पीड़ित मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सोमवार को सुबह से ही जिले में चारो तरफ धुंध छाई रही। जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 230 रिकार्ड किया गया। लगातार स्मॉग छाए रहने के कारण जिला अस्पताल में दमा के मरीजों के साथ ही हृदय की बीमारियों से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। फिजीशियन कक्ष में 157 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हार्ट अटैक के सात मरीज अस्पताल पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
आखों में जलन की समस्या को लेकर भी जिला अस्पताल में मरीज पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में धुंध के कारण आखों में जलन आदि के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को दमा के पांच मरीज भर्ती कराए गए। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया।