फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The city got rid of monkeys and waterlogging

Agra News: शहर को मिले बंदरों और जलभराव से निजात

Mon, 01 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The city got rid of monkeys and waterlogging
कासगंज। शहर के नागरिक समस्याओं से त्रस्त हैं। वर्षों से यह समस्याएं खड़ी हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। शहर के कारोबारी और नागरिक चाहते हैं कि शहर में बंदरों से निजात मिले। वहीं ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारा जाए। बारिश में जलभराव से बाजारों में दुकानदारों को नुकसान होता है। लोगों का कहना है कि शहर के नालों की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। नाले सिल्ट से अटे हुए हैं। केवल ऊपर ऊपर से सफाई की औपचारिकता होती है। नालों की तलीझाड़ सफाई हो तो जलभराव की समस्या का कुछ समाधान हो सके। अमर उजाला ने बारहद्वारी बिलराम गेट बाजार में लोगों से संवाद किया तो उन्होंने शहर की समस्याएं गिनाते हुए निदान की मांग की। लोगों ने बातचीत में पुराने पालिका बोर्ड पर आक्रोश जताते हुए निशाने साधे। शहर की सफाई व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए। सर्वाधिक आक्रोश बंदरों को लेकर था।
विज्ञापन




पालिका बोर्ड समस्या पर नहीं देती है ध्यान
- शहर में बंदरों का जबरदस्त उत्पाद है। हर जगह बंदर नजर आते हैं। सुबह के समय गलियों से निकलना बड़ा मुश्किल होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों पर बंदर अक्सर हमला करते हैं। शहर को बंदरों से निजात दिलाना जरूरी है। पालिका बोर्ड इस समस्या पर ध्यान नहीं देती। - अजय तिवारी
विज्ञापन



- शहर में बाजारों की सडक़ें जर्जर हाल हैं। आवागमन में दिक्कते होती हैं। शहर का सबसे बड़ा मुद्दा जलभराव का है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही बाजारों में जलभराव हो जाता है। ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाना जरूरी है। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिले। - अरविंद माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन



- शहर में कूड़े की सफाई के उचित इंतजाम नहीं है। शहर से निकलने वाला कूड़ा बाहरी इलाके में डाल दिया जाता है। जिससे शहर में आने जाने वाले लोगों को गंदगी से दिक्कत होती है। देर से कूड़ा उठाया जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। - ज्ञान गुप्ता



- शहर में तमाम समस्याएं हैं, लेकिन निस्तारण को कोई गंभीर नजर नहीं आता। इस बार ऐसे चेयरमैन को चुना जाएगा जो लोगों के बीच में रहता है। शहर की समस्याओं का समाधान जरूरी है। जर्जर हाल गलियों व बाजारों की सड़कों को ठीक कराया जाए। - कन्हैया लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed