{"_id":"62b9f61bb2f9b875806667e9","slug":"the-chaotic-elements-uprooted-the-board-in-the-name-of-prithviraj-chauhan-resentment-among-the-villagers-kasganj-news-agr538196583","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने पृथ्वीराज चौहान के नाम का बोर्ड उखाड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने पृथ्वीराज चौहान के नाम का बोर्ड उखाड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
कासगंज के गांव लुहर्रा में बाइपास पर लगे पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड को दुरूस्त करते ग्रामीण ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के बाईपास मार्ग के गांव लुहर्रा के प्रवेश द्वार पर लगा पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड रविवार रात को अराजकतत्वों ने उखाड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने बोर्ड उखड़ा हुआ देखा तो आक्रोश पनपने लगा। एक माह में चार बार बोर्ड को अराजकतत्वों ने उखाड़कर क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है। फिर से बोर्ड उखाड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बाईपास पर गांव के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। लोगों ने सवा घंटे तक बाईपास पर जाम लगाए रखा।
लुहर्रा गांव बाईपास मार्ग पर स्थित है। बाईपास से गांव का रास्ता कटता है। इसी रास्ते पर पृथ्वीराज चौहान के चित्र और नाम का बोर्ड लगा हुआ है। जिसे अराजक तत्वों ने उखाड़कर फेंक दिया। बोर्ड उखाड़े जाने से क्षत्रिय समाज के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया। क्षत्रिय समाज के किसान नेता श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि अराजकतत्व जान बूझकर लोगों को उत्तेजित करने के लिए बार-बार बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।
पहले भी चार बार यह घटना हो चुकी है, लेकिन क्षत्रिय समाज के लोग शांत हो जाते हैं। इस बार फिर से बोर्ड उखाड़कर फेंका गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी पुलिस ने आश्वासन देकर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई तो क्षत्रिय समाज आंदोलन करने को विवश होगा। आक्रोश व्यक्त करने वाले लोगों में विनोद चौहान, आस कुमार, सुरेश चौहान, हरदेव सिंह चौहान, अतुल चौहान, सौरभ चौहान, शिवम, रवि, रोहित, सुरेश पाल, विनोद कुमार, अमर सिंह, सत्यप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर का कहना है कि अराजकतत्वों ने बोर्ड को उखाड़ दिया। इस बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। गांव पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसके द्वारा यह कृत्य किया गया है।