Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The challenge of preventing cheating in Physics and Mathematics is the litmus test today. Eight mobile squads have been activated to prevent cheating, and supervisors will also monitor.

Agra News: भौतिकी और गणित में नकल रोकने की चुनौती, आज है अग्निपरीक्षा, नकल रोकने के लिए 8 सचल दल सक्रिय, पर्यवेक्षक भी करेंगे निगरानी

Fri, 27 Feb 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The challenge of preventing cheating in Physics and Mathematics is the litmus test today. Eight mobile squads have been activated to prevent cheating, and supervisors will also monitor.
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दो बड़े विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंटर के भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में नकल रोकने की चुनौती प्रशासन के सामने है। हालांकि परीक्षा के पहले दिन से ही नकल माफिया सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब तक की परीक्षा में केंद्र के अंदर मोबाइल, फर्जी परीक्षार्थी और सामूहिक नकल के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए मंडल और जिले के चार-चार सचल दल गठित किए गए हैं। लखनऊ और जिला कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर कैमरों से नजर रखी जा रही है। आरोप है कि इसके बाद भी कुछ जगहों पर नकल का खेल चल रहा है। हाईस्कूल के गणित और इंटर की भौैतिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को है, इन दो बड़े विषयों में नकल रोक पाना चुनौती बनी है।
विज्ञापन

उधर, बड़े विषयों की परीक्षा में नकल रोकने का शिक्षा विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं। अब तक की परीक्षा में बड़ी कार्रवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर से की गई। किसी दूसरे सचल दल की तरफ से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। ऐसे में इन दोनों बड़े विषय की परीक्षा में नकल रोकना प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद भी नहीं हटा केंद्र व्यवस्थापक
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने 24 फरवरी को इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में शंकर देवी इंटर काॅलेज करबना का निरीक्षण किया। सदर के कक्ष संख्या 5 और 6 में उत्तरपुस्तिकाओं का मिलान करने पर एक जैसे उत्तर मिले थे। इस पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर को दिए थे लेकिन केंद्र व्यवस्थापक को नहीं हटाया गया। इसके साथ परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी की गई थी। डीआईओएस चंद्रशेखर का कहना है कि शंकर देवी इंटर कॉलेज करबना पर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। इसके साथ अतिरिक्त टीम भी तैनात रहेगी।

सचल दल किए सक्रिय
दो बड़े विषय की परीक्षा के लिए सभी सचल दलों को सक्रिय किया गया है। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी मिली, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed