फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The challenge of conducting practical exams in 129 schools in two days

Agra News: दो दिन में 129 स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की चुनौती

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The challenge of conducting practical exams in 129 schools in two days
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। जिले में 521 स्कूलों में परीक्षा होनी है, जिसमें से 392 में हो चुकी है। दो दिन में 129 स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की चुनौती जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने है। शासन की तरफ से एक फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 24 जनवरी से यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 521 केंद्र निर्धारित किए गए है। शासन के आदेश पर हर केंद्र पर कंट्रोल रूम से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। इसके बाद भी परीक्षकों को फोटो और स्कूल संचालकों को अंक अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि 1 फरवरी तक सभी स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जानी हैं। अभी 129 स्कूलों परीक्षा कराना शेष रह गया है। इन स्कूल संचालकों को दो दिन में परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed