{"_id":"6096a4e28ebc3ebf012b0933","slug":"the-chain-of-oxygen-is-not-able-to-be-made-in-the-district-the-obstacle-is-coming-again-and-again-the-chain-of-oxygen-is-not-able-to-be-made-in-the-district-the-obstacle-is-coming-again-and-again-kasganj-news-agr4912046177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं बन पा रही ऑक्सीजन की चैन, बार बार आ रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं बन पा रही ऑक्सीजन की चैन, बार बार आ रही बाधा
विज्ञापन
जिले में नहीं बन पा रह
कासगंज। जिले में कोरोना के गंभीर मरीज जिला अस्पताल और मिशन अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद यहां की ऑक्सीजन सप्लाई की चैन नहीं बन पा रही। बार -बार ऑक्सीजन का संकट सामने आ रहा है। ऐसे हालातों में कभी भी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। यह जिला अलीगढ़ मंडल के अधीन आता है। अलीगढ़ से ही ऑक्सीजन की सप्लाई जिले को मिलती है, लेकिन अलग-अलग जिले के अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं बन पा रहा। इसके कारण ऑक्सीजन की चैन बार-बार टूट रही है। बृहस्पतिवार रात को 32 सिलिंडर लेने दो गाड़ियां अलीगढ़ रवाना हुईं लेकिन पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिली।
केवल 10 सिलिंडर ही जिले को मिल सके।
ऐसे हालातों से जिले में ऑक्सीजन का संकट कभी भी खड़ा हो सकता है और कोरोना मरीजों की जान को सप्लाई न मिलने से खतरा बन सकता है। चार दिन पूर्व शहर के मिशन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म होने लगी, लेकिन प्रशासनिक कवायद के बाद ऑक्सीजन की आनन फानन में व्यवस्था की गई और संकट टाला गया। अब फिर से यह संकट बनने लगा है। अलीगढ़ से गाड़ी वापस आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी चिंतित होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की रोज मान मुनब्बल की जाती है, लेकिन अधिकारी अपने हिसाब से ही आपूर्ति कराते हैं। ऑक्सीजन की कमी के बार में सीएम, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को ट्वीटर पर ऑक्सीजन की कमी के बारे में बताया गया है। लगातार ट्विटर पर शिकायतें हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार जिले के लिए ऑक्सीजन का उपलब्धता का कोटा फिक्स नहीं करा पा रही।
वर्जन-
- दो गाड़ियों को ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए अलीगढ़ भेजा गया था। 32 सिलिंडर मंगाए गए लेकिन 10 सिलिंडर ऑक्सीजन ही मिल पाई है। इससे ऑक्सीजन की कम उपलब्धता चिंता का विषय है। अन्य स्थानों से ऑक्सीजन जुटाने की कोशिश हो रही है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।