{"_id":"5b8e7877867a5548384a1c12","slug":"the-car-running-on-expressway-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर छोड़कर भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर जली कार ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद में मंगलवार दोपहर मैनपुरी से आगरा जा रही मारुति वैन में अचानक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गढ़रौली गांव के पास आग लग गई। चलती कार में धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई और यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहनों ने आग पर काबू पाया।
मारुति वैन चालक विपिन कुमार यादव मैनपुरी से आगरा जा रहा था। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़रौली के पास कार में शार्ट सर्किट से अचानक धुआं उठा। खतरे को भांपकर चालक ने कार सवार दो मरीजों को दूसरे वाहन से शिफ्ट कर दिया। उसके बाद धीमे कार चलाकर नसीरपुर कट पर उतरना चाहता था, लेकिन उससे पहले कार में आग की लपटें निकलने लगीं।
आग देख चालक ने कार को रोक दी और कूद कर भाग गया। एक्सप्रेस-वे पर कार से आग की लपटें उठती देख यातायात ठप हो गया और देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से कार हटाई, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।