फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The brides of two real brothers reached the village after seeing off by helicopter.

Agra News: दो सगे भाईयों की दुल्हनें हेलिकॉप्टर से विदा होकर पहुंची गांव

Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The brides of two real brothers reached the village after seeing off by helicopter.
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के इखौना गांव में शनिवार को दो सगे भाईयों की शादी एक साथ संपन्न हुई। दोनों की वधू माता-पिता की इच्छा के अनुरूप हेलिकॉप्टर से विदा कराकर गांव लाई गईं। परिवार के लोगों ने पहले से ही जिला प्रशासन से हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति ले रखी थी। जैसे ही दोपहर 2.22 बजे हेलिकॉप्टर गांव में उतरा तो ग्रामीणों की भीड़ इस नजारे को देखने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन


कारोबारी दक्ष यादव एवं उनकी पत्नी पूर्व ग्राम प्रधान अनीता देवी की इच्छा थी, कि उनकी बहुएं हेलिकॉप्टर से विदा होकर गांव में आएं। दक्ष यादव सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के भाई हैं। परिवार का राजनीतिक रसूख भी जिले में है। बताया गया कि दक्ष यादव के पुत्र मोहन यादव की शादी एटा जनपद के तावेपुर गांव के संदीप की पुत्री प्रियंका यादव के साथ हुई।
विज्ञापन

वहीं उनके दूसरे पुत्र मनीष यादव का विवाह एटा जनपद के वसुंधरा कस्बे के निवासी चंद्रजीत सिंह की पुत्री एल्ड्रिन से हुआ। यह विवाह समारोह शुक्रवार की रात नगर के मैरिज होम पर हुआ। शनिवार सुबह दोनों नवविवाहित जोड़ों को वसुंधरा ले जाया गया। जहां से हेलिकॉप्टर में सवार होना था। हेलिकॉप्टर में दोनों नवदंपती परिजनों के साथ सवार हुए और इखौना गांव में हेलिकॉप्टर पहुंचा। जहां गढ़ी हरनाठेर में बनाए हेलिपैड पर उसे उतारा गया। हेलिकॉप्टर लैंडिंग के समय थाना ढोलना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed