बदल रही बेटियों की सोच: दहेज के लिए दूल्हे के पिता ने भेजी लंबी-चौड़ी लिस्ट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
दहेज प्रथा और बेमेल शादियों के खिलाफ समाज और सरकार के प्रयास सार्थक नहीं हो पाए तो अब बेटियों ने खुद ही कमान संभाल ली है। ऐसे मामलों में अब वे खुलकर आवाज बुलंद कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथों में मेहंदी लगाकर इंतजार के बाद लिया फैसला
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी युवती की शादी आगरा के थाना एत्माउद्दौला अंतर्गत संतोष नगर, शशि नगर निवासी रोहित शर्मा के साथ तय हुई थी। 15 दिसंबर को बरात आनी थी। शादी के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मैरिज होम बुक किया गया था। आरोप है कि शादी से पूर्व दूल्हे के पिता ने दहेज की लंबी-चौड़ी लिस्ट बनाकर कन्या के पिता के मोबाइल पर भेज दी। इसे देखकर कन्या के पिता के होश उड़ गए। इस पर दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता से बात की तो उन्होंने पूरा सामान न मिलने पर बरात न लाने की धमकी दी। बिचौलिए के माध्यम से हुई वार्ता के बाद भी बुधवार शाम तक बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दहेज के लिए बरात न आने की जानकारी पर मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।
थाना में हुआ समझौता
इस पर दुल्हन का पिता थाने पहुंच गया और तहरीर दी। पुलिस दूल्हे के पिता को थाने ले आई। थाने में पंचायत होती रही, देर रात समझौता हो गया। दोनों पक्ष द्वारा सामान वापस कराया जाएगा। कन्या के परिजन बेटी के लिए दूसरे वर की तलाश करने में जुट गए। थाना प्रभारी टूंडला, राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। दहेज लोभियों के खिलाफ उठाए दुल्हन के कदम की हर कोई सराहना कर रहा है।
अजब-गजब: पत्नी की कसम दिला पिलाई शराब, लूट ले गए ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ा चोरी करने वाला गिरोह