फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride refused to marry after a scuffle at the wedding feast, and the wedding procession returned. A scuffle broke out between drunken wedding guests and family members at Tejpal's Thar in Dauki village, injuring three.

Agra News: दावत में मारपीट के बाद दुल्हन का शादी इंकार, लौटी बरात, डौकी के गांव तेजपाल की ठार में नशे में बरातियों और घरातियों में हुई मारपीट, तीन बराती घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry after a scuffle at the wedding feast, and the wedding procession returned. A scuffle broke out between drunken wedding guests and family members at Tejpal's Thar in Dauki village, injuring three.
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार विसारना में मंगलवार रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम और विवाद में बदल गईं, जब खाने के दौरान बरातियों और घरातियों में झड़प हो गई। मारपीट में तीन बराती घायल हो गए। इस घटना से क्षुब्ध होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। नतीजतन, बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार (बिसारना) थाना डौकी की पोती विनीता पुत्री मानसिंह की मंगलवार को शादी होनी थी। बरात सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद से आई थी। जनवासे के बाद बरातियों को भोजन कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में लवकुश, अशोक, मोनी निवासी सोफीपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। घटना के बाद माहौल बिगड़ गया और दुल्हन ने दूल्हे श्रीनिवास से शादी करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद समझौता हो गया है। कोई भी पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन


पंचायत के फैसले पर वापस किया एक-दूसरे का सामान
बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें आपसी सहमति से लेन-देन का सामान वापस कर दिया गया। बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। दोनों पक्षों ने थाना डौकी में लिखित समझौता दे दिया है। शादी की खुशियों के बीच हुए विवाद ने दुल्हन विनीता के सपनों को तोड़ दिया। घटना के बाद भावुक हुई दुल्हन ने रोते कहा कि ऐसे माहौल में वह शादी नहीं कर सकती। दुल्हन ने रोते हुए आरोप लगाया कि बरातियों ने शराब के नशे में हंगामा किया और खुशी के माहौल को बिगाड़ दिया। उसने कहा यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन था, लेकिन झगड़े ने सब बर्बाद कर दिया। जिन्होंने मेरी खुशियों का दम घोट दिया, उनके साथ अब मैं नहीं जाना चाहती। दुल्हन के इस फैसले के बाद परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नजर आए और अंततः शादी रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed