फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The boon of knowledge sought from Maa Saraswati

वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी माता सरस्वती की जनपद भर में हुई पूजा अर्चना

Sat, 05 Feb 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The boon of knowledge sought from Maa Saraswati
मैनपुरी। जिलेभर में शनिवार को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। घर, मंदिर और स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती से ज्ञान का वरदान मांगा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शहर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में मां सरस्वती की पूजा के साथ रामचरित मानस का पाठ हुआ। प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय ने कहा कि वसंत पंचमी मां सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। डॉ. कल्पना ने कहा कि माता सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन डॉ. अशोक यादव तथा वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया ने मां सरस्वती की पूजा की। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर देवकीनंदन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे मौजूद रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा की। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमन इंटरनेशनल स्कूल में आचार्य रतन शुक्ला ने हवन कराया। इस दौरान सुमन चौहान, निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य आरके उपाध्याय मौजूद रहे। सेंट मेरीज स्कूल में ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या मनोरमा और प्रबंधक दीपक दास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। पंजाबी कॉलोनी स्थित सीआरबी पब्लिक स्कूल एवं सीआरबी किंडर गार्डन में प्रबंधक प्रेम मित्र लूथरा, सिंधु अरोरा एवं प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

यूनिक इंस्टीट्यूट पर हुआ पूजन
करहल। यूनिक इंस्टीट्यूट पर अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा की। इस मौके पर समाजसेवी विवेक पांडेय, अंकित यादव, हर्षवर्द्धन यादव, नीटू यादव, प्रतिष्ठा श्रीवास्तव मौजूद रहे। संत विवेकानन्द सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रबंधक जेपी यादव, प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव, रघुवीर सिंह, सुधीर, वीकेश, अवनीश, सोनी, गुंजन, निशा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया दान
कुरावली। शनिवार को नगर के मोहल्ला बैदन टोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ, मोहल्ला कानूनगोयान स्थित शिव मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर मां सरस्वती की पूजा की। श्रद्धालुओं ने मोहल्लों और गल्ला मंडी में खिचड़ी का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed