{"_id":"60e896a08ebc3ebf4950de2e","slug":"the-body-of-the-woman-found-in-aunchha-area-was-identified-mainpuri-news-agr499088937","type":"story","status":"publish","title_hn":"औंछा क्षेत्र में मिले महिला के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औंछा क्षेत्र में मिले महिला के शव की हुई पहचान
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मधन के पास रजबहा में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। शुक्रवार को करहल के गांव भिड़ौरा निवासी एक परिवार ने शिनाख्त करते हुए ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह गांव मधन के पास रजबहा में एक करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसके गले में दुपट्टा का फंदा कसा हुआ था। उसी से हाथ व पैर बंधे थे। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात करहल के गांव भिड़ौरा निवासी इस्याक खां ने महिला के शव की शिनाख्त बहन रिजवाना के रूप में की। पुलिस को बताया कि बहन का निकाह 24 मई 2007 को हसमुद्दीन निवासी गांव सैनेकला एटा के साथ किया था।
शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। बहन तीन बच्चों की मां बन चुकी थी। इस बीच पति गांव की एक युवती को लेकर चला गया। मामले में समझौता भी कर लिया गया। इसके कुछ दिन बाद एक अन्य लड़की से हसमुद्दीन के संबंध हो गए। इसी वजह से बहन रिजवाना को रास्ते से हटाने के लिए हसमुद्दीन ने सात जुलाई को मां रामकली, समसुद्दीन, अलमुद्दीन, अकील, करार ने दो तीन अन्य लोगों के साथ मिल कर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के हाथ पैर बांध कर रजबहा में फेंक दिया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पति सहित अन्य नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ऋषि कुमार, प्रभारी निरीक्षक