फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man was found floating in the canal three days later

Agra News: तीन दिन बाद नहर में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in the canal three days later
फोटो01गांव सतपुरा माफी में युवक का शव पहुंचने के बाद रोते बिलखते परिजन ।संवाद - फोटो : samvad
कासगंज। बिलराम हजारा नहर में तीन दिन पहले पत्नी से कहासुनी के बाद कूदे युवक का शव बृहस्पतिवार को ततारपुर काॅलोनी के पास से नहर में उतराता मिला। मछुआरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगी हुई थीं।ततारपुर काॅलोनी के पास ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा माफी निवासी प्रमोद उर्फ भूरे (25) पुत्र गीतम सिंह मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पत्नी ममता को दवा दिलवाने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। वह किसी बात पर पत्नी से विवाद होने के बाद बिलराम हजारा नहर में कूद गया। पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोर युवक को ढूंढने के प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:30 बजे उसका शव ततारपुर काॅलोनी के पास नहर में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर उसका भाई गुलशन, प्रधान मानपाल व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद मछुआरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक का शव गांव में पहुंचने के बाद चीत्कार मच गया। भारी भीड़ जमा हो गई। मां जलधारा और पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रमोद के बड़े भाई दीपक की शादी सहावर क्षेत्र के गांव उदन्नपुर में हुई थी। प्रमोद ने छह महीने पहले दीपक की साली ममता से प्रेम विवाह किया था। परिजन के मुताबिक, वह पिता के साथ खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed