फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a woman was found hanging from a sari noose

Agra News: साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a sari noose
सांकेतिक
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चढरउआ में सोमवार की शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव चढ़रउआ निवासी योगेंद्र शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी 24 वर्षीय शिवानी के साथ हुई थी। सोमवार देर शाम शिवानी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सीओ संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों को भी सूचना भेजी है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी किसी भी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप या फिर अन्य कोई बिंदु आत्महत्या व हत्या के संबंध में सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed