फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a trolley driver from Agra was recovered from a canal 12 km away.

Agra News: 12 किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ आगरा के ट्राॅला चालक का शव

Wed, 31 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a trolley driver from Agra was recovered from a canal 12 km away.

विज्ञापन

झांसी। पारीछा नहर में गिरे ट्राॅला के चालक नरपत (52) का शव हादसे के चार दिन बाद घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर छिरौना गांव के पास से बरामद हुआ। अब हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मंगलवार सुबह शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। परिजन शव लेकर आगरा रवाना हो गए।
आगरा के थाना मलपुरा के विकास नगर स्थित चंद्र विकार कॉलोनी निवासी नरपत ट्राॅला चलाते थे। परिजनों ने बताया कि 26 दिसंबर को ट्राॅला में लोहे की चादर लादकर वह निकले थे। शुक्रवार शाम चिरगांव थाने के पारीछा ओवरब्रिज के पास ट्राॅला अनियंत्रित होकर गोलगप्पे के ठेले समेत नहर में समा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि नरपत का कुछ पता नहीं लग सका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के बाद ट्राॅला का अगला हिस्सा नहर के तेज बहाव में करीब सौ मीटर दूर जा बहा था।
विज्ञापन

नरपत की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जालौन से यहां बुलाई गई थी। पिछले चार दिनों से टीम उसे तलाश रही थी। पारीछा नहर बंद कराकर भी तलाश कराई गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह छिरौना गांव के पास नहर में शव उतराने की सूचना पर पुलिस जा पहुंची। नरपत के परिजन भी यहां उसे तलाश रहे थे। उन लोगों ने उसकी शिनाख्त की। नरपत के परिवार में पत्नी सर्वेश समेत दो पुत्र प्रशांत एवं प्रबल हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। प्रशांत बीटेक कर रहा है जबकि प्रबल फौज में नौकरी करता है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रोत्रिय के मुताबिक शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed