{"_id":"67d5bda14b80cb6189050adb","slug":"the-body-of-a-farmer-was-found-in-the-field-he-had-danced-on-dj-on-holi-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133690-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में मिला किसान का शव, होली पर डीजे पर किया था डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में मिला किसान का शव, होली पर डीजे पर किया था डांस
Sat, 15 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव करनपुर में होली के त्योहार पर किसान ने शराब पी और फिर जमकर डीजे पर डांस किया। थक हार कर किसान खेत पर सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवरी 42 वर्षीय किसान गुलाब सिंह ने शुक्रवार को जमकर होली खेली, दोस्तों के साथ उन्होंने काफी शराब भी पी ली। इसके बाद काफी देर तक सभी लोग डीजे पर डांस करते रहे। नशा कम होने के बाद शाम को वह घर आए और फिर तैयार होकर कई लोगों के घर भी होली की बधाई देने के लिए गए। इसके बाद गुलाब सिंह अपने खेत पर गए और वहीं चारपाई पर लेट गए। जब वह घर नहीं आए तो परिजन ने तलाश शुरू की। खेत पर गुलाब सिंह अचेत अवस्था में थे। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की मौत की वजह जानने के लिए परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।