{"_id":"6ae8ce04b36b0eeb620d764a","slug":"the-bku-submitted-a-memorandum-to-the-executive-engineer-demanding-an-improvement-in-electricity-supply-agra-news-c-421-1-sagr1008-20677-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाकियू ने बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाकियू ने बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाह: भाकियू के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने एसडीएम बाह को छुट्टा मवेशी एवं बिजली किल्लत को दूर किए
फतेहाबाद। रबी फसलों की बोआई और सिंचाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अधिशासी अभियंता फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कृषि कार्यों के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कटियार को सौंपे गए ज्ञापन में बेहड़ी, गुबरौठ, रूपपुर, भदौरा, निबोहरा, फतेहाबाद और जगराजपुर सहित कई उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण दिन में कई-कई घंटे ट्यूबवेल बंद रहते हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। भाकियू ने मांग की कि कृषि कार्यों के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शेड्यूल के दौरान बिजली कटौती होने पर उसके बराबर अतिरिक्त आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए।
अधिशासी अभियंता ने जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह फौजी, जोगी गुर्जर, जितेंद्र सिंह, रोहित प्रताप, रामचित्र, रिंकू, खुशदीप, अशोक बघेल, रामू शर्मा और सोनू सहित कई किसान मौजूद रहे।