{"_id":"6a1dd68620f00519cc0c8e88","slug":"the-bjp-leader-commissioned-the-road-construction-from-his-personal-funds-after-the-formal-foundation-stone-laying-ceremony-the-villagers-welcomed-him-with-garlands-of-flowers-agra-news-c-421-1-ag11011-9385-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता ने अपने निजी कोष से कराया सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता ने अपने निजी कोष से कराया सड़क निर्माण कार्य
Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने अपने निजी कोष से करीब एक किलोमीटर सड़क कराया निर्माण कार्य, ग्रामवासियों ने किया
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा में वर्षों से बदहाल और कीचड़युक्त मार्ग की समस्या से जूझ रहे गांव कचौरा के ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिलने जा रही है। मंगलवार को भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने अपने निजी खर्चे से लगभग एक किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ कराया। ग्रामीणों की मांग पर भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने स्वयं आगे बढ़कर सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया।
सड़क बनने से कचौरा सहित आसपास के ग्रामीणों को अगनपुरा, बबरोद, परखम, फरह और मथुरा की ओर आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता गुड्डू चाहर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान लाखन प्रधान, जितेंद्र प्रधान, बोहरन सिंह, लटुरी प्रधान, सुजान प्रधान, बंटी सिसोदिया, घनश्याम पहलवान, लवकुश, जितेंद्र फौजदार, बीके ठाकुर, कुंदन लोधी, गीतम प्रधान, चंद्रवीर नेताजी, विक्रांत इंदौलिया, कोमल पहलवान, गुलाब वर्मा, बलराम, सत्तू चौधरी, कुमारजी प्रधान, पोहप सिंह और शिशुपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।