फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The benefits of schemes should reach every eligible woman

Agra News: हर पात्र महिला तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Tue, 12 Aug 2025 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The benefits of schemes should reach every eligible woman
कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह । - फोटो : अ
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ीं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि हर पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी में पात्र पाई गईं समस्त महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। लाभार्थियों की फैमिली आईडी, आधार प्रमाणीकरण, बैंक खातों की मैपिंग कर विकासखंड स्तर पर निर्धारित समय सीमा में खंड विकास अधिकारी आवेदन पत्रों का निस्तारण करें। वहीं कन्या सुमंगला योजना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं से पात्रता के अनुसार कन्या सुमंगला योजना में नामांकन कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी मंजूर अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed