फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ancient road connecting four villages is in a dilapidated condition.

Agra News: बदहाल पड़ा है 4 गांवों को जोड़ने वाला प्राचीन रास्ता

Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The ancient road connecting four villages is in a dilapidated condition.
चार गांवों को जोड़ने वाले रास्ते का बेहाल
ग्रामीणों को आने-जाने की परेशानी, पक्का कराने की मांगबाह। खेड़ा राठौर और मालौनी को जोड़ने वाला प्राचीन रास्ता बदहाल पड़ा है। रास्ते में दो गांव चौम्हू का पुरा एवं सूबेदार पुरा भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन रास्ते से 4 गांवों की 8000 की आबादी आवागमन करती है।
विज्ञापन




लोगों के मुताबिक अनदेखी के शिकार रास्ते में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह ऐसी हो गई है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। खेड़ा राठौर के विजय सिंह और सुदामा ने बताया कि मनरेगा से कई बार मिट्टी डलवाकर गड्ढे भरे जाने की कवायद हुई, लेकिन कभी रास्ता दुरुस्त नहीं कराया गया। उन्होंने शासन प्रशासन से जनहित में रास्ते को पक्का कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि रास्ता लंबा है। ग्राम पंचायत से पक्का करा पाना संभव नहीं है। रास्ते को दूसरी योजना में शामिल किए जाने के लिए शासन प्रशासन को प्रस्ताव भेजेंगे। जिससे ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed