{"_id":"66fbe48a692fa7c3e600453d","slug":"the-amount-withdrawn-from-the-girls-account-was-returned-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124868-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती के खाते से निकाली गई धनराशि कराई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती के खाते से निकाली गई धनराशि कराई वापस
Tue, 01 Oct 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
युवती के खाते से निकाली गई धनराशि कराई वापस
- पीड़िता ने एसपी से की थी शिकायत, साइबर सेल कर रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के हिंदपुरम कॉलोनी निवासी एक युवती के खाते से ऑनलाइन 18 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। मामले की जांच के दौरान मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कॉलोनी निवासी कुमारी जया ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि कुछ दिन पहले ही साइबर ठग ने खाते संबंधी गोपनीय जानकारी लेकर ऑनलाइन 18 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस शिकायत पर एसपी ने साइबर सेल के उप निरीक्षक अमित सिंह और टीम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, मनोज कुमार, जोगेंद्र चौधरी गौरव सवेदिया ने युवती के खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज करा दिया। मंगलवार को युवती के खाते से निकाली गई धनराशि वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने के बाद युवती ने एसपी और साइबर सेल की सराहना की।