फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Ambedkar procession in Achhnera echoed with chants of Jai Bhim; a huge crowd gathered in the grand procession, and was greeted with flower showers at various places.

Agra News: अछनेरा की आंबेडकर शोभायात्रा में गूंजे जय भीम के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया अभिनंदन

Thu, 16 Apr 2026 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Ambedkar procession in Achhnera echoed with chants of Jai Bhim; a huge crowd gathered in the grand procession, and was greeted with flower showers at various places.
अछनेरा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया गया। नीले ध्वजों और बाबा साहब के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में अछनेरा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे की बड़ी बस्ती स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एवं पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकली यह शोभायात्रा भरतपुर रोड, थाना चौराहा और स्टेशन रोड जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया। युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। आंबेडकर पार्क में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगी विभिन्न स्टॉलों पर खाने-पीने और खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। झूलों और खिलौनों की दुकानों पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed