फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The allegations against the staff nurse could not be investigated

स्टाफ नर्स पर लगे आरोपों की नहीं हो सकी जांच

Sat, 25 Sep 2021 06:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
The allegations against the staff nurse could not be investigated
मैनपुरी। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में तैनात रहे संविदा स्टाफ नर्स पर लगे आरोपों की जांच अब सीएमओ को अपने ही अंडर के किसी अधिकारी से करानी होगी। पूर्व में जांच अधिकारी नियुक्ति किए गए डॉ. आरके सिंह ने जिला अस्पताल से स्टाफ नर्स के स्थानांतरण की बात कहते हुए जांच अधिकारी किसी और को बनाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कार्यरत संविदा स्टाफ नर्स सौरभ चौहान पर ब्लड के लिए अवैध रूप से रिश्वत की मांग करना, ब्लड के लिए आने वाले लोगों के साथ अभद्रता करना और जांच के लिए प्राइवेट लैब में भेजने का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। सीएमओ ने पूर्व में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राय बहादुर को जांच अधिकारी बनाया था। जिनकी रिपोर्ट में सौरभ को दोषी पाते हुए जिला अस्पताल मैनपुरी से सीएचसी कुरावली स्थित ब्लड बैंक से संबद्ध कर दिया गया है। स्टाफ नर्स की साप्ताहिक गतिविधि की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके लिए जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया था। डॉ. आरके सिंह ने सीएमओ को पत्र लिखकर अपना जवाब भेजते हुए कहा कि सौरभ की वर्तमान में तैनाती सीएचसी कुरावली पर है। वो उनके यहां काम नहीं कर रहा है। ऐसे में किसी और को जांच अधिकारी बनाकर उसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

----
सौरभ ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
संविदा स्टाफ नर्स सौरभ चौहान का कहना है कि जिस व्यक्ति ने उनकी झूठी शिकायत की है, वह उसके रिश्तेदार हैं और उसके पड़ोस में रहते हैं। परिवारिक विवाद के तहत बदला लेने के लिए झूठे आरोप लगवाए गए हैं। बिना जांच के ही उसे दोषी मानते हुए कार्रवाई कर दी गई है। उसने जिलाधिकारी से मामले की पुन: जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed