फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The agitation broke the sleep, the pond of Nagla Dalel is getting empty.

Agra News: आंदोलन ने तोड़ी नींद, खाली हो रहा नगला दलेल का तालाब

Wed, 22 Jul 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The agitation broke the sleep, the pond of Nagla Dalel is getting empty.
बाह: आंदोलन के बाद खाली कराया जा रहा नगला दलेल के तालाब का पानी
बाह। सफाई और पानी की निकासी न होने की बजह से मानसून की पहली बारिश में ही नगला दलेल गांव में उफने तालाब का पानी गलियों और घरों में भर गया था। आजाद समाज पार्टी की सरला सिंह गुर्जर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बाह पर महिला-पुरुषों ने दो बार प्रदर्शन कर एसडीएम बाह विनोद कुमार से समस्या के समाधान की मांग की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गलियां तलैया बन गई हैं, घरों में पानी के साथ सांप, बिच्छू के हमले की चिंता सता रही है। सीलन से मकान गिरने का खतरा बढ़ गया है। जलमग्न गलियों की वजह से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। एसडीएम ने समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। आंदोलन एवं एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पंचायत विभाग की नींद टूट गई है। तालाब को पंपसेट से खाली कराया जा रहा है। खाली कराने के बाद सफाई कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों सुल्तान सिंह, ब्रह्मलाल, राजवीर सिंह, राकेश, पूरन सिंह, ज्ञान सिंह, हरिओम, रामअवतार, चरन देवी, कसूरी देवी, कुसुमा, भूरी देवी, मालती ने आंदोलन के बाद खाली हो रहे तालाब पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed