फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The afternoon heat scorched the people, but the storm brought relief.

Agra News: दोपहर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया, आंधी ने दी राहत

Sun, 24 May 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The afternoon heat scorched the people, but the storm brought relief.
शनिवार को शाम को आई धूल भरी तेज आंधी से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर
आगरा। पूरे सप्ताह लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को शनिवार शाम बादल छाने और आंधी से मामूली राहत मिली। सुबह से दोपहर 2 बजे तक तेज धूप और लू के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया। इसके बाद अचानक बदले मौसम के कारण 46 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई होर्डिंग और बैनर आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, आंधी चलने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई।
विज्ञापन

शनिवार को आगरा प्रदेश के सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में शामिल रहा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ रात में तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री होने के कारण लोग रात में गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक रात में भी तापमान ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को दोपहर में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद आंधी के आसार हैं। रविवार को आगरा और आसपास के जिलों में बादलों की लुकाछिपी के बीच तेज आंधी चल सकती है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक फिर से लू चलने और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ताजमहल में गर्मी से चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी
आगरा। ताजनगरी में शनिवार को तेज धूप और भीषण गर्मी से ताजमहल का दीदार करने पहुंचे चार पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। स्मारक पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। आंध्र प्रदेश से आए वेहंत सिरम को तेज बुखार, आंध्र प्रदेश के ही एस. महबूब बाशा, महाराष्ट्र के हनुमंत सूर्यकांत सोनावले और आगरा के अनवर अख्तरी को अचानक उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने सभी मरीजों को जरूरी दवाइयां और ओआरएस का घोल दिया। संवाद

शनिवार को शाम को आई धूल भरी तेज आंधी से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर

शनिवार को शाम को आई धूल भरी तेज आंधी से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed