फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The admission process for ITI will begin from July 2

Agra News: आईटीआई में प्रवेश को 2 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 01 Jul 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The admission process for ITI will begin from July 2
कासगंज।आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले चरण का परिणाम वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया गया है। 2 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 8 जुलाई तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि आवेदक छात्र वेबसाइट https://www.scvtup.in/ या https://www.upvesed.gov.in/dte पर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि अंकित की जाएगी। चयन होने पर बुलावा पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। मोबाइल पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है। चयन न होने पर रैंक सहित सूचना प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले चरण का इंतजार करना होगा। बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाणपत्र, अंक पत्र की प्रति व एक-एक छाया प्रति, दो फोटो सहित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अंतिम तिथि से पूर्व संपर्क कर उपलब्ध प्रवेश सूची से मिलान कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में इतनी सीटें हैं :
राजकीय आईटीआई किसरौली- 596, राजकीय आईटीआई पटियाली- 222, अमांपुर आईटीआई 210,

ये ट्रेड हैं जिले में संचालित
राजकीय आईटीआई किसरौली- फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग,रोबोटिक्टस के ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई पटियाली में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड हैं।
पीपी मॉडल अमांपुर आईटीआई- इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, एफटी, बैल्डर के ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed