फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused who kidnapped his minor sister-in-law was arrested.

Agra News: नाबालिग साली को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The accused who kidnapped his minor sister-in-law was arrested.
मैनपुरी। पत्नी को धोखा देकर नाबालिग साली को अगवा करने के आरोपी को बिछवां पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने न्यायालय में दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनका दामाद अवनीश कुछ दिन पहले 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया था। आरोपी के दो बच्चे हैं, काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पा रहा था। तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने 24 अक्तूबर को पीड़िता को ढूंढ निकाला था। मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने आरोपी जीजा पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इस मामले में मंगलवार को थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने एक सूचना पर आरोपी अवनीश को नगला जैनखां के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को चालान के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed