फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused who had come to attend the hearing in the civil court fell ill and died.

Agra News: दीवानी में तारीख करने आए आरोपी की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 13 Mar 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The accused who had come to attend the hearing in the civil court fell ill and died.
आगरा। हत्या के प्रयास के मुकदमे में दीवानी में तारीख करने आए आरोपी की गेट नंबर-5 के पास तबीयत बिगड़ गई। खून की उल्टियां होने लगी। सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवान उन्हें इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी गोपाल सिंह उम्र 52 के खिलाफ एडीजे-24 की कोर्ट में हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा लंबित है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई रतन सिंह के साथ मुकदमे की तारीख करने आए थे। अपराह्न 3:15 बजे गेट नंबर-5 पर पहुंचते ही उन्हें अचानक खून की उल्टियां हुईं। इसके बाद बेहोश होकर गिर गए। सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवान उन्हें इलाज के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रतन सिंह ने बताया कि उनके भाई गोपाल सिंह पहले से बीमार थे। उनका इलाज भी चल रहा था। इस वजह से वह उनके साथ मुकदमे की पैरवी करने आते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed