{"_id":"64ac3a9622247e6b6c0bf686","slug":"the-accused-took-the-girl-after-entering-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-816-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में पैठ बनाने के बाद युवती को ले गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में पैठ बनाने के बाद युवती को ले गया आरोपी
Mon, 10 Jul 2023 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
घर में पैठ बनाने के बाद युवती को ले गया आरोपी
-करहल क्षेत्र में हुई घटना, आरोपी व साथी के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। पहले घर पर आना-जाना शुरू किया। फिर युवती से बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी अपने एक साथी की मदद से युवती को साथ लेकर चला गया। युवती के पिता ने आरोपी व साथी के खिलाफ करहल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि जबैर खान उनके घर पर आता जाता था। इस दौरान उसने पुत्री के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया। आरोपी के घर पर आने जाने पर कोई रोक नहीं थी। छह जुलाई को जब वह काम पर गया था। तभी जबैर अपने साथ इसरार निवासी मोहल्ला खेड़ा को साथ लेकर आया। बाजार जाने की बात कह कर पुत्री को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। जानकारी होने के बाद उसने काफी तलाश की। लेकिन न तो पुत्री के बारे में कुछ पता चला न हीं आरोपियों के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।