फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The 20-year-old double murder case registered against mafia Anupam Dubey will be investigated again

Agra News: माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ दर्ज हुए 20 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में फिर होगी विवेचना

Sat, 29 Mar 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The 20-year-old double murder case registered against mafia Anupam Dubey will be investigated again
मैनपुरी। फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई व चार अन्य साथियों की बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज में हुए 20 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। 2022 में जारी प्रदेश की माफिया सूची में टॉप-10 में शामिल अनुपम दुबे और उसके साथियों पर इस दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने एफआर लगा दी थी। अब पुलिस फिर से इसकी विवेचना करने की तैयारी में है। सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अनुमति मिलते ही विवेचना शुरू हो जाएगा। बेवर के नवीगंज में 6 अगस्त 2005 को कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की 16 गोलियों से भूनकर की गई हत्या की गई थी। कौशल और कृष्णा देवी अनुपम दुबे के चाचा-चाची थे। मृत दंपती की बेटी राधिका दुबे ने अनुपम दुबे और उसके भाई डब्बन उर्फ अनुराग दुबे सहित छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पहले बेवर थाने और बाद में डीआईजी आगरा रेंज के आदेश पर एटा क्राइम ब्रांच ने विवेचना की थी। एटा क्राइम ब्रांच ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने का हवाला देते हुए मैनपुरी कोर्ट में 5 फरवरी 2006 को अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी। कोर्ट ने 4 अप्रैल 2006 को उसे मंजूर भी कर लिया था। अब मृत दंपती के बेटों ने फिर से पैरोकारी शुरू की है। एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के आदेश पर बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कोर्ट में पुर्न विवेचना की अनुमति के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed