फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thanedar

प्रियांशी बनीं एक दिन की जीआरपी थानाध्यक्ष

Thu, 26 Nov 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
thanedar
मैनपुरी। रेलवे कॉलोनी निवासी प्रियांशी बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए जीआरपी थानाध्यक्ष बनीं। इस दौरान उन्होने थाने में आने वाली शिकायतों को सुना। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर रहे लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। अधीनस्थों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को रेलवे कॉलोनी निवासी प्रियांशी जीआरपी की एक दिन की थानेदार बनीं। प्रियांशी ने थानाध्यक्ष बलराम सिंह के साथ सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक व परिसर में गंदगी को देख एक दिन की थानेदार ने संबंधित सफाईकर्मियों को साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। थाने पहुंचने के बाद अधीनस्थों से परिचय लेने के साथ ही विभागीय कार्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एक दिन की थानेदार प्रियांशी ने बताया कि उनके पिता शिव कुमार सिंह पूर्व में स्टेशन अधीक्षक रहे हैं। प्रियांशी ने बताया कि एक दिन के चार्ज के बाद समाज में पुलिस की जरूरत और जिम्मेदारी का अहसास हुआ। उनका भी सपना पुलिस अधिकारी बन कर समाज सेवा करने का है। वह इसके लिए पूरी लगन के साथ प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed