{"_id":"623076cd39398f2d6a7d3b9c","slug":"thandi-sadak-etah-renamed-as-kalyan-singh-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: बदल गया शहर के इस प्रमुख मार्ग का नाम, अधिकारियों को जानकारी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बदल गया शहर के इस प्रमुख मार्ग का नाम, अधिकारियों को जानकारी तक नहीं
Wed, 16 Mar 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:05 AM IST
सार
एटा नगर पालिका में ठंडी सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव साल 2021 में सर्वसम्मति से पास हो गया था। अब पालिका कर्मचारियों ने ठंडी सड़क के बदले हुए नाम का बार्ड लगाया है।
विज्ञापन
ठंडी सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अति व्यस्त और प्रमुख मार्गों में से एक ठंडी सड़क का नाम बदल दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से इस मार्ग की पहचान के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था, जिस पर अमल करते हुए पालिका ने यहां कल्याण सिंह मार्ग का बोर्ड लगा दिया है। उधर, पालिका द्वारा किए गए इस कार्य की जानकारी पालिका के ही अधिकारियों को नहीं है।
विज्ञापन
एटा नगर पालिका की 2 अक्तूबर 2021 को हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसके तहत शहर की ठंडी सड़क का नाम बदलकर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाना था। इस प्रस्ताव को सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। अब जीटी रोड से मोड़ वाले तिराहा पर स्थित देश के पहले प्रधानमंत्री राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के पास ही कल्याण सिंह मार्ग का छोटा बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि यह बोर्ड काफी छोटा है, जिसके चलते अधिकांश शहरवासियों को अभी जानकारी तक नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि पालिका के अधिकारी नाम परिवर्तन को लेकर किए गए इस कार्य से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
इस मामले में ईओ नगर पालिका एटा डॉ. दीप वार्ष्णेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे शासन को भेजा गया है। अभी नाम परिवर्तन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड कैसे लग गया, इसकी जानकारी कराएंगे।