{"_id":"66c80d07f328f1ed5c056d00","slug":"thak-thak-gang-made-deputy-agriculture-officer-a-victim-of-fraud-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गैंग की दस्तक: उप कृषि अधिकारी न समझ सके शातिरों की चाल, गवां बैठे एक लाख रुपये के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठक-ठक गैंग की दस्तक: उप कृषि अधिकारी न समझ सके शातिरों की चाल, गवां बैठे एक लाख रुपये के मोबाइल
Fri, 23 Aug 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:46 AM IST
सार
हाथरस के उप कृषि अधिकारी ठक-ठक गैंग का शिकार हो गए। उनकी कार रुकवाकर गैंग एक लाख के मोबाइल ले उड़ा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक बार फिर ठक-ठक गैंग ने दस्तक दे दी है। बुधवार को हाथरस के उप कृषि निदेशक हंसराज की कार हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल पर रुकवाकर दो युवक एक लाख कीमत के दो मोबाइल ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक हंसराज सिकंदरा स्थित ज्योति कुंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम 7:45 बजे कार से घर की ओर आ रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर ट्रैफिक अधिक था। इस कारण कार धीमी गति से चला रहे थे। कट से 10 मीटर आगे चलते ही एक युवक चालक के बगल की खिड़की पर आया। वह जोर-जोर से ठक-ठक करने लगा। उन्हें लगा कि कार किसी से लग गई है। उन्होंने शीशा नीचे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी उनकी खिड़की की तरफ भी एक युवक आकर ठक-ठक करने लगा। उन्होंने जैसे ही उसकी तरफ देखा, वैसे ही पहले वाला युवक डैशबोर्ड पर रखा उनका आईफोन और एक अन्य मोबाइल उठाकर भाग निकाला। उन्होंने किसी तरह कार को साइड में लगाया। इसके बाद आसपास देखा। मगर, कोई नजर नहीं आया। मामले में पुलिस से शिकायत की। दो साल पहले भी आईएसबीटी फ्लाईओवर पर इसी तरह उनके साथ वारदात हुई थी। तब 1 मोबाइल चोरी हुआ था। वह अब तक बरामद नहीं हो सका।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पहचान के प्रयास
थाना पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के कुछ देर बाद ही बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन अबुल उलाह दरगाह के पास की आई थी। इस पर टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरेां के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि वह कार के पीछे लगे होंगे। जिन कारों में लोग अकेले ड्राइविंग करते हुए जाते हैं, उनके पीछे लगते हैं। इसके बाद खिड़की खुलवाकर आगे सीट और डैशबोर्ड पर रखा सामान चोरी कर ले जाते हैं।
थाना पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के कुछ देर बाद ही बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन अबुल उलाह दरगाह के पास की आई थी। इस पर टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरेां के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि वह कार के पीछे लगे होंगे। जिन कारों में लोग अकेले ड्राइविंग करते हुए जाते हैं, उनके पीछे लगते हैं। इसके बाद खिड़की खुलवाकर आगे सीट और डैशबोर्ड पर रखा सामान चोरी कर ले जाते हैं।