{"_id":"6a05eb51efc920ed040c01a2","slug":"testimony-of-twin-daughters-in-court-secures-conviction-for-father-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इसलिए ली बेरहमी से जान; जुड़वां बेटियों की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इसलिए ली बेरहमी से जान; जुड़वां बेटियों की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास
Thu, 14 May 2026 09:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 14 May 2026 09:03 PM IST
सार
पति ने कमरा बंद कर दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अपनी तीनों बेटियों को घर में छोड़कर भाग गया था। मामले में कोर्ट ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा में फास्ट ट्रैक कोर्ट अपर जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार सरोज ने पत्नी की हत्या के दोषी धर्मेंद्र पाराशर उर्फ धीरज को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दोषी ने शक के आधार पर 25 मार्च, 2021 को अपनी पत्नी रुचि श्रीवास्तव की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। पिता को सजा दिलाने में उनकी चश्मदीद जुड़वां बेटियों की गवाही अहम रही।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गजल उर्फ बेबी श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी बेटी रुचि ने घटना से 10 वर्ष पहले जिला मथुरा के गोवर्धन बड़ा बाजार निवासी धर्मेंद्र पाराशर उर्फ धीरज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद बेटी ने जुड़वां रिद्धि व सिद्धि और तनु को जन्म दिया। आरोपी पति ने शक के आधार पर 25 मार्च, 2021 की रात बेटी की पिटाई की। कमरा बंद कर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपनी तीनों बेटियों को घर में छोड़कर भाग गया था।

मकान मालिक ने फोन कर उन्हें घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंचकर देखा तो बेटी का शव पलंग पर मिला और तीनों बेटियां रो रही थीं। अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में सुनवाई के दौरान वादी गजल श्रीवास्तव, घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की जुड़वा बेटियां रिद्धि और सिद्धि, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह और विवेचक सुनील कुमार शर्मा सहित 9 गवाह अदालत में पेश किए गए।
बेटियों ने कहा- खिड़की से देखा था पूरा नजारा
बेटियों ने अदालत को बताया कि उनके पिता आए दिन मां की पिटाई करते थे। घटना वाले दिन पिता ने मां से झगड़ा होने पर उन्हें छत पर भेज दिया था, जबकि छोटी बहन तनु श्री कमरे में सो रही थी। उन्होंने खिड़की से देखा कि पिता ने मां के गले में दुपट्टा कसकर उनकी हत्या कर दी और फिर मुंह ढक दिया। बेटियों के अनुसार, पिता ने उन्हें देखकर कहा कि उन्होंने मां को नींद की गोली देकर सुला दिया है। इसके बाद पिता ने मां का पर्स खोलकर उसमें से पैसे, मोबाइल और कुछ कागजात निकाले और तीनों बेटियों को छोड़कर भाग गए थे। बेटियों ने बताया कि मां के मुंह से खून निकल रहा था।
ये भी पढ़ें-जलसंकट: वाटरवर्क्स पर बदलेगा फ्लो मीटर, इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; टैंकर के लिए नोट करें ये नंबर