फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to face water crisis amidst scorching heat

जलसंकट: वाटरवर्क्स पर बदलेगा फ्लो मीटर, इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; टैंकर के लिए नोट करें ये नंबर

Thu, 14 May 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 14 May 2026 08:37 PM IST
सार

भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत के लिए जूझना पड़ेगा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर कार्य के चलते कई क्षेत्रों में परेशानी रहेगी। ऐसे में क्षेत्र में टैंकर मंगवाने के लिए विभाग की ओर से नंबर जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Agra to face water crisis amidst scorching heat
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े कमला नगर, बल्केश्वर, बेलनगंज, दयालबाग, रकाबगंज, छीपीटोला, ताजगंज और छावनी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को सुबह आपूर्ति के दौरान पानी भरकर रख लें। इन सभी क्षेत्रों और इनके आसपास की कॉलोनियों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दरअसल, जीवनी मंडी वाटरवर्क्स स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर फ्लो मीटर बदलने और 8 वीटी प्लांट पर ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


जलकल विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक संघभूषण ने बताया कि शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के बाद वाटरवर्क्स पर दोनों काम एक साथ शुरू किए जाएंगे, जिसे शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे शाम की जलापूर्ति पर असर पड़ेगा। दिन भर लाइट न होने के कारण शोधन का काम रुकेगा, जिससे शाम को जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। उन्होंने अपील की है कि सुबह जलापूर्ति के समय ही लोग अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें ताकि शाम को उनके जरूरी कार्य हो सकें।
विज्ञापन


टैंकरों के लिए यहां करें संपर्क
टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401
व्हाट्सएप नंबर: 8192095734

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed