फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terrorists are trying to connect Bangladeshis with network in UP

अलर्टः यूपी में बांग्लादेशियों को नेटवर्क से जोड़ने की फिराक में हैं आतंकी

Wed, 14 Aug 2019 04:21 AM IST
Abhishek Saxena पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Aug 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
Terrorists are trying to connect Bangladeshis with network in UP
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शहरों में बड़ी संख्या में रह रहे बांग्लादेशियों को आतंकी संगठन अपने नेटवर्क से जोड़ने की फिराक में हैं। कूड़ा-कबाड़ बीनकर गुजर बसर करने वाले इन परिवारों के नौजवानों को पैसे का लालच देकर कोई भी राष्ट्र विरोधी कार्य कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


मथुरा में भी बड़ी संख्या में यह लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। हालांकि पिछले छह महीनों में 74 को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है लेकिन अभी भी सैकड़ों की संख्या में रह रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह बांग्लादेशी चिंता का विषय बने हुए हैं जो अचानक लापता हुए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अधिकांश बड़े शहरों में बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। रेलवे लाइनों के किनारे या सड़कों के किनारे इन लोगों ने अपनी बस्ती बसा ली हैं। हालांकि समय-समय पर इनकी तलाश होती रहती है लेकिन कश्मीर के अनुच्छेद 370 से आजाद होने के बाद बन रहे हालातों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले मथुरा में भी चेकिंग शुरू कर दी गई है। दो साल पहले ब्रज से 11 बांग्लादेशी नौजवान अचानक लापता हो गए थे। हालांकि पहले कहा गया था कि पुलिस चेकिंग के कारण इन लोगों ने ठिकाना बदल लिया लेकिन आसपास के शहरों में भी इनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है। 

खुफिया को मिले हैं इनपुट 
मथुरा में राधाकुंड, वृंदावन, कोसीकलां में बांग्लादेशियों के होने का इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिला है। इन लोगों ने बाकायदा अपने राशन कार्ड तक बनवा लिए हैं। जो खुफिया इनपुट है उसके मुताबिक जम्मू में सक्रिय कई आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशियों के जरिए अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में हैं।

इसके लिए इन परिवारों के नौजवानों को लालच देकर किसी भी घटना के लिए तैयार किया जा सकता है। एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने कहा कि बांग्लादेशियों की तलाश की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है।  

ये भी पढ़ें: मथुरा: पुलिस ने गिरफ्तार किए 17 बांग्लादेशी नागरिक, रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे सभी
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/17-bangladeshi-nationals-arrested-in-mathura

मथुरा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलर्ट किया
मथुरा, अयोध्या और वाराणसी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चौकस किया गया है। उन जिलों पर खास निगाह रहेगी जहां पहले भी कभी आतंकी नेटवर्क सामने आ चुका है। जिनमें अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर हैं। जन्माष्टमी तक सभी जिलों में कड़ी निगाह रखने को कहा गया है। पंद्रह अगस्त के सभी बड़े कार्यक्रमों पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed