{"_id":"5547de609082cfadaebb8c3030d93063","slug":"tere-bin-tere-bin-dil-lagda-neo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे बिन, तेरे बिन दिल नइयो लग दा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे बिन, तेरे बिन दिल नइयो लग दा...
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरे बिन, तेरे बिन...गाकर तुषार ने युवा दिलों को गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। चंचल उपाध्याय ने पल, पल दिल के पास.... सुनाया तो श्रोता भी सुर में सुर मिलाने लगे। ताज महोत्सव के तहत सदर बाजार में सुरमयी शाम सजी। अंजलि ने ‘दीवानी मस्तानी हो गई’, ‘दीक्षा गुप्ता ने मेरा नाम चिन-चिन’ सुनाया। इकराम खान और शुभ चौधरी ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। गायन के बाद लोकगीतों की धूम रही। खुशी लवानियां ने राजस्थानी गीत पर डांस किया तो दर्शक झूमने लगे। मर्यादा कला केंद्र की ध्वनि-मर्यादा और उनकी टीम ने कथक नृत्य पेश कर प्रतिभा दिखाई। रुद्राक्ष राजपूत ने भी जोरदार डांस किया। फर्रुखाबाद के मतलूव मियांजी और उनके साथियों ने कव्वाली सुनाकर समा ही बांध दिया। देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। मंच संचालन मुकुल सक्सेना और भूमिका जैन ने किया। कार्यक्रम समन्वयक दिनेश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन