फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tenure of six bodies including Ganjdundwara expired

Agra News: गंजडुंडवारा सहित छह निकायों का कार्यकाल हुआ समाप्त

Mon, 02 Jan 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tenure of six bodies including Ganjdundwara expired
कासगंज। निकाय चुनाव पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के पेच में फंस गए है। जबकि निकायों के कार्यकाल समाप्त होने का सिलसिला शुरू हो गया है। गंजडुंडवारा नगर पालिका सहित छह निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जबकि कासगंज नगर पालिका और पटियाली नगर पंचायत में बोर्ड के कार्यकाल का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। जबकि सबसे अंत में 10 जनवरी को सोरोंजी नगर पालिका का कार्यकाल समाप्त होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए शासन से वार्ड सभासद और निकाय के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए प्रस्तावित सूची जारी करके इन पर आपत्तियां मांगने का कार्य पूरा कर लिया गया। कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के ही चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने कोर्ट के इस फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। जबकि जिले की निकायों के कार्यकाल के समाप्त होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद गंजडुंडवारा के अलावा नगर पंचायत बिलराम, भरगैन, सिढ़पुरा, अमांपुर, सहावर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जबकि नगर पालिका कासगंज एवं नगर पंचायत पटियाली में आज कार्यकाल का अंतिम दिन होगा। जबकि नगर पंचायत मोहनपुर में 4 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं सबसे अंत में नगरपालिका परिषद सोरोंजी का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त होगा। जिन निकायों में कार्यकाल समाप्त हो चुका है, वहां के कामकाज की व्यवस्था ईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ की तिथि के आधार पर निकायों का कार्यकाल निर्धारित है। छह निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इनमें ईओ को व्यवस्था सौंपी गई है। जो निकाय शेष रह गई हैं उनमें भी निर्धारित तिथि पर कार्यकाल समाप्त होने के बाद ईओ को व्यवस्था सौंपी जाएगी। - हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed