फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tent city will be built near Sur Sarovar work will be done for eco tourism

Agra: सूर सरोवर के पास बनेगी टेंट सिटी, ईको टूरिज्म के होंगे काम; पर्यटन विकास की नई योजना तैयार

Thu, 13 Mar 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

आगरा के सूर सरोवर में पर्यटन विकास की नई योजना तैयार हो गई है। यहां पर ईको टूरिज्म का विकास किया जाएगा। सूर सरोवर पक्षी विहार के पास टेंट सिटी बसाई जाएगी
 

विज्ञापन
Tent city will be built near Sur Sarovar work will be done for eco tourism
सूर सरोवर पक्षी विहार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार के आसपास 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में ईको टूरिज्म का विकास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसकी योजना तैयार की है। सूर सरोवर पक्षी विहार के पास टेंट सिटी बसाई जाएगी और यहां ईको टूरिज्म के लिए कई तरह के काम किए जाएंगे, जिससे 800 हेक्टेयर में फैले जंगल और प्राकृतिक वातावरण के नजदीक पर्यटन गतिविधियां की जा सके।
विज्ञापन


800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले जंगल और इसके बीचो बीच झील के आसपास बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी हर साल सर्दियों में आते हैं। पक्षी विहार होने के कारण सूर सरोवर में कोई भी पर्यटन गतिविधि नहीं की जा सकती।पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर इन्हीं वजह से रोक लगा दी गई। अब पर्यटन विभाग ने पक्षी विहार के पास 10 से 15 एकड़ जमीन में पर्यटन विकास की नई योजना तैयार की है।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि किसानों से कीठम और सिंगना के पास 10 से 15 एकड़ जमीन की मांग की गई है। यहां टेंट सिटी बसाई जाएगी और प्राकृतिक वातावरण में पर्यटक इको टूरिज्म की गतिविधियां कर सकें, उस तरह के काम किए जाएंगे। इसकी पूरी योजना बनाई जा रही है। शक्ति सिंह ने बताया कि अगर किसान अपनी जमीन देने के इच्छुक हैं तो 22 मार्च तक कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कार्यालय कक्ष और उप्र पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed