{"_id":"69c76e3519bd0afbb80fa648","slug":"tent-businessman-dies-by-suicide-after-threat-of-false-molestation-case-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टेंट कारोबारी को पड़ोसियों ने दी ऐसी धमकी, डर था कि चली जाएगी इज्जत; फंदे ले लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टेंट कारोबारी को पड़ोसियों ने दी ऐसी धमकी, डर था कि चली जाएगी इज्जत; फंदे ले लटककर दे दी जान
Sat, 28 Mar 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 AM IST
सार
आगरा के नगला फकीरचंद में पड़ोसी दंपती द्वारा छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी से आहत टेंट कारोबारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
टेंट कारोबारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के नगला फकीरचंद में विवाद के बाद पड़ोसी के छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी से क्षुब्ध होकर टेंट कारोबारी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
नगला फकीरचंद निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके भाई नवल सिंह (52) शादी समारोह में टेंट और लाइट लगाने का कारोबार करते थे। मोहल्ले में रहने वाले दंपती से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे पड़ोसी ने गाली गलौज कर दी। वह घर से बाहर निकलना चाहते थे पर परिजन ने दरवाजा बंद कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी अपनी बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगे। सुबह उनका शव छत पर कबूतरों के लिए बनाई कोठरी में लटका मिला। परिजन ने पुलिस को पड़ोसियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में तहरीर दी है। थाना प्रभारी शाहगंज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी बच्चों को कमरे में किया बंद
भाई राजकुमार ने बताया कि रात में विवाद के बाद नवल के दोनों पुत्र और पत्नी अपने - अपने कमरों में सो गए थे। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। फोन कर बच्चों ने उन्हें बुलाया। इसके बाद छत पर जाकर देखने पर नवल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दंपती पर कई लोगों को फंसाने का आरोप
नगला फकीरचंद निवासी सतेंद्र ने बताया कि आरोपी दंपती रोजाना शराब पीकर क्षेत्र में हंगामा करता हैं। कोई विरोध करे तो परिवार की नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत करने लगता। बाद में समझौता करने के लिए रुपये वसूलता। मोहल्ले के आठ लोगों को इसी तरह फंसा कर रुपये ले चुके हैं।