{"_id":"8c70d63522d68a44480027e7b66b79d8","slug":"tension-in-sn-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन में बने तनाव के हालात, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में बने तनाव के हालात, पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर ब्वॉयज हास्टल कैंपस में छात्राें के लिए यह धर्मस्थल बना हुआ
विज्ञापन
है। इसमें एक समुदाय के छात्र इबादत करते हैं। कालेज प्रशासन का आरोप है कि
यहां बाहरी तत्वाें ने मरम्मत के नाम पर धर्मस्थल पर नया निर्माण कार्य
शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष फर्रुख
शियर अपने समर्थकाें के साथ प्राचार्य और वार्डन से मिले। आरोप है कि सपा
शहर अध्यक्ष ने प्राचार्य और वार्डन से अभद्रता कर सोमवार को धर्मस्थल पर
निर्माण कार्य कराने का एलान किया था। इस पर सोमवार को हिंदू जागरण मंच के
नेतृत्व में विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हास्टल पहुंचे।
माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर
हिंदूवादी संगठनों ने प्राचार्य और वार्डन को ज्ञापन सौंपा। श्याम भदौरिया,
धर्मेंद्र गोला, राजेंद्र गर्ग, मदन वर्मा, धर्मेंद्र आसौलिया, सौरभ
शर्मा, राजन गुप्ता, विवेक शुक्ला, रविशंकर शर्मा आदि रहे। उधर, सपा नेता
क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाते रहे।
कालेज शिक्षा का मंदिर है। इसमें सभी धर्मों के छात्र पढ़ते हैं। धर्मस्थल पर निर्माण कार्य के नाम पर अराजक तत्व शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। डीएम के आदेश के बिना निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
अविनाश राणा, प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच
कालेज में सभी धर्मों के धार्मिक स्थल हैं। मामले में बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप करने से छात्राें की पढ़ाई बाधित हो रही है। पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया है।
- डा. अजय अग्रवाल, प्राचार्य
कालेज प्रशासन की अनुमति के बिना ही बाहरी तत्व धर्मस्थल में निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसकी शिकायत डीएम और शासन से की है। कानून के तहत जो आदेश मिलेगा, उस पर अमल किया जाएगा।
- डा. नीरज यादव, हास्टल वार्डन
यह धर्मस्थल वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इसका पुर्न निर्माण वक्फ बोर्ड की अनुमति पर ही कराया जा रहा था। एडीएम कोभी इससे अवगत करा दिया था। कालेज प्रशासन जानबूझकर माहौल खराब करा रहा है। इसकी शिकायत डीएम से की है।
- फर्रुख शियर, सपा शहर अध्यक्ष
कानून का किया जाए पालन
युवा हिंदू वाहिनी ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर कहा है कि बाहरी तत्वों को जबरन निर्माण कराने का अधिकार नहीं है। जिलाध्यक्ष दानवीर परमार का कहना है कि ऐसा किया गया तो आंदोलन होगा।
शांति से हो जीर्णोद्धार
शोबिया इंटर कालेज में हुई बैठक में वक्फ बोर्ड 419 मुतवल्ली मंजूर अहमद ने कहा कि वे लोग धर्मस्थल का नया निर्माण नहीं करा रहे, बल्कि जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। वे शांतिपूर्वक कार्य कराना चाहते हैं। सांप्रदायिक ताकतें शहर की फिजा खराब करना चाहती हैं। वक्फ बोर्ड और डीएम को अवगत करा दिया है। उनके निर्देश पर ही जीर्णोद्घार कराया जाएगा। बैठक में लोहिया वाहिनी के शहर अध्यक्ष रमाकांत लवानियां, नदीम नूर, मोहम्मद हसी, एनए काजमी, अब्दुल हक वारसी, मोहम्मद रफी, अनूप दीक्षित, सचिन शर्मा, सरोज गौड़, अरविंद मथुरिया आदि रहे।
बक्फ बोर्ड से प्रशासन ने मांगी मदद
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज में धर्मस्थल के मामले की जांच के लिए प्रशासन सेंट्रल सुन्नी बक्फ बोर्ड से मदद मांगी है। दरअसल अधिकारियों और एसएन मेडिकल कालेज प्रबंधन का मानना है कि मेडिकल कालेज की स्थापना 1854 में हुई थी और जो लोग धर्मस्थल के आसपास के क्षेत्र को बक्फ की संपत्ति बता रहे हैं, वे लगभग 1988 का ब्योरा दे रहे हैं। कालेज प्रशासन का मानना है कि यहां की संपूर्ण संपत्ति और परिसंपत्तियों पर कालेज प्रशासन का अधिकार है। संबंध में कालेज प्रबंधन और जिला प्रशासन मुख्य कार्यपालक सेंटर सुन्नी बक्फ बोर्ड के यहां इस बात की जानकारी करा रहा है कि बक्फ बोर्ड अपना अधिकार किस आधार पर बता रहा है।