फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension in Rampur over Dalit community wedding procession, police from several police stations arrive

Agra News: दलित समाज की बरात पर रामपुर में तनाव, कई थानों की पुलिस पहुंची

Tue, 07 Jul 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tension in Rampur over Dalit community wedding procession, police from several police stations arrive
रामपुर गांव में दलित समाज की बारात के दौरान मार्ग को लेकर विवाद की सूचना पर मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार शाम दलित समाज की बरात निकालने पर विवाद हो गया। बरात परंपरागत मार्ग के बजाय नए मार्ग से आ रही थी। इस पर गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया तो बराती आक्रोशित हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। तीन घंटे तक चले समझौते के बाद बरात शांतिपूर्वक निकलवाई गई। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गुरचरण सिंह वाल्मीकि की बेटी जसोदा की सोमवार को शादी थी। घर के बाहर ही पंडाल सजाया गया था। बिचपुरी के गांव सैता निवासी जितेंद्र बरात लेकर आए। सोमवार शाम करीब सात बजे बरात चढ़ाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से बरात निकालने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि परंपरागत मार्ग पर एक परिवार में गमी होने के कारण मार्ग बदल दिया गया था। इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिससे बरातियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर निबोहरा के अलावा मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमसाबाद और इरादतनगर थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बरात शांतिपूर्वक निर्धारित मार्ग से निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नए मार्ग से बरात निकालने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। दोनों पक्षों से वार्ता की गई। इसके बाद बरात चढ़ गई। किसी तरह का तनाव नहीं है। फिर भी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed