फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension between two parties regarding installation of Ambedkar's statue

Agra News: आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर तनाव

Fri, 23 Aug 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Tension between two parties regarding installation of Ambedkar's statue
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नागर कंचनपुर में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर दो पक्षों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पटियाली व सीओ सहावर सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों से करीब 50 लोगों को पाबंद किया गया है। ग्राम नागर कंचनपुर स्थित गाटा संख्या 1577 स में एक धर्मशाला बनी हुई है, यहां मेला भी लगता है। बृहस्पतिवार को गांव के जाटव समाज ने उस धर्मशाला परिसर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाने का प्रयास किया। वहीं गांव के ही ठाकुर समाज के लोगों ने उस जमीन को अपना बताते हुए मूर्ति की स्थापना को रोक दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों ही पक्षों से लगभग 50 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed