{"_id":"6577f409fcf5e88308045e62","slug":"tender-issuing-tender-to-the-health-department-scam-accused-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-8911-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य विभाग घोटाले के आरोपी को जारी कर रहा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य विभाग घोटाले के आरोपी को जारी कर रहा टेंडर
Tue, 12 Dec 2023 11:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग घोटाले के आरोपी को जारी कर रहा टेंडर
- भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री और मंडलाय्क्त को भेजा शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जनपद निवासी एक भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनएचएम घोटाले के आरोपित पूर्व विधायक की फर्मों को टेंडर दिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और डीएम से शिकायती पत्र भेजकर की है। भाजपा नेता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद निवासी भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अरविंद सिंह चौहान ने शासन के नाम डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग पर एनआरएचएम घोटाले के आरोपित और पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की फर्म को टेंडर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायती पत्र में बताया गया कि एनआरएचएम के घोटाले के आरोपित पूर्व विधायक के खिलाफ सीबीआई द्वारा चार्जशीट लगाई जा चुकी है। छह नवंबर को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य द्वारा सभी जिलों के सीएमओ को पत्र भेजकर किसी भी परिस्थिति में भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी एजेंसी, फर्म और उसके स्वजन को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ आरसी गुप्ता का कहना है कि जेम पोर्टल से नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया होती है। जो भी फर्म जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं उन्हें ही टेंडर दिया गया है। संवाद