फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tenant became wife and occupied house After death of landlord in Agra

Agra: मकान मालिक की मौत के बाद पत्नी बन बैठी किरायेदार, मकान पर कर लिया कब्जा, बनवा लिए फर्जी कागजात

Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
सार

आगरा में कोरोना के दौरान मकान मालिक की मौत हो गई तो घर में रह रही किरायेदार खुद को उसकी पत्नी बताने लगी। साथ ही उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। घर पर कब्जा भी कर लिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
tenant became wife and occupied house After death of landlord in Agra
मकान मालिक की मौत के बाद पत्नी बन बैठी किरायेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उनके मकान में एक महिला रहती थी। पति की मौत के बाद महिला ने मकान पर कब्जा कर लिया। मकान खाली करने को कहा तो फर्जी कागजात दिखाए। खुद को मेरे पति की पत्नी बताया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पलवल, हरियाणा की रहने वाली महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। कहा कि पति ने एक मकान सिकंदरा के राधानगर में खरीदा था। इस मकान में एक महिला को किराये पर रख दिया था। वो खाना बनाने का काम करती थी। कोरोना के समय मई 2021 में पति की मौत हो गई। इस पर उन्होंने महिला से मकान खाली करने के लिए कहा। मगर, वह तैयार नहीं हुई। 
विज्ञापन

मकान में जाने पर अब वह धमकी दे रही

बताया कि बाद में पता चला कि उसने खुद को मेरे पति की पत्नी दर्शाते हुए फर्जी कागजात तैयार करा लिए हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जिलाधिकारी ने महिला का बेदखली आदेश कर दिया, लेकिन वो घर से खाली करने के लिए तैयार नहीं है। मकान में जाने पर अब वह धमकी दे रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने कहा कि मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed