फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten year old boy kidnapped in kasganj

कासगंज: 10 वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी, बदमाशों ने मांगी 40 लाख रुपये फिरौती

Wed, 20 Jan 2021 08:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jan 2021 08:54 AM IST
सार

  • बच्चे की तलाश में पुलिस ने कटरी में छानी खाक, नहीं लगा सुराग 
  • एसपी, एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमें कर रही बरामदगी का प्रयास

विज्ञापन
ten year old boy kidnapped in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने उसके परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती मांगी है। अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी, एएसपी ने गांव में पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली है। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ कटरी में कॉम्बिंग भी की है।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह नौ बजे की बताई गई है। गांव पिथनपुर निवासी किशनवीर का 10 वर्षीय पुत्र लोकेश सोलंकी खेत पर गया था। जब वह दोपहर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन शाम तक उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार रात पुलिस को बच्चा लापता होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को आई फिरौती की कॉल
मंगलवार दोपहर को लापता बच्चे के तहेरे भाई (ताऊ का लड़का) के मोबाइल पर फिरौती की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि लोकेश का अपहरण कर लिया है, 40 लाख रुपये चाहिए। फिरौती की कॉल के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को फिरौती की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम पुलिस टीमों के साथ गांव में पहुंच गए। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस टीमें बच्चे की तलाश में कटरी में कॉम्बिंग कर रही हैं। शाम तक बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि बच्चा लापता है। उसको ढूंढने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पीड़ित परिवार ने एक अन्य परिवार से रंजिश की बात भी कही है। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। कॉम्बिंग भी कराई जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि किसी ने फोन कर फिरौती मांगी है। उसकी भी जांच होगी कि क्या सच्चाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed