{"_id":"5fc13ace8ebc3e9bef380589","slug":"ten-year-girl-hostage-in-tundla-relative-arrests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर बालिका से काम कर रहे थे मौसा-मौसी, यातनाओं ने किया मासूम का बुरा हाल, जेल पहुंचे रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर बालिका से काम कर रहे थे मौसा-मौसी, यातनाओं ने किया मासूम का बुरा हाल, जेल पहुंचे रिश्तेदार
Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला थाना क्षेत्र में रिश्ते के मौसा-मौसी द्वारा एक बालिका को बंधक बनाकर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों की सूचना पर गुरुवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को आरोपियों से मुक्त कराकर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया है। पुलिस ने मामा, मौसा व मौसी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने मामले में अपने साले, साढू़ व साली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रयागराज के भारतगंज स्थित रताबल, राजापुर निवासी ओमप्रकाश अकेला सफाई कर्मचारी हैं। उनकी 10 साल की बेटी शैल्जा कई माह से अपनी ननिहाल चौसा, मिर्जापुर में रह रही थी। करीब दो माह पूर्व उसका मामा छोटू उर्फ परवेन्दर परिजनों को बिना बताए उसे अपने बहनोई रामलखन निवासी रेस्टकैंप कॉलोनी, टूंडला के यहां ले आया। रामलखन रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
पड़ोसियों के अनुसार मौसा रामलखन व मौसी पूजा बालिका को आए दिन पीटते और खूब काम कराते थे। पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस बालिका
के मामा, मौसा व मौसी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की सूचना पर शुक्रवार अलसुबह मासूम के पिता अरविंद व चाचा अरविंद थाने पहुंच गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी टूंडला रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बालिका को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की जा रही थी। साथ ही उससे खूब काम कराया जा रहा था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों को जांच के बाद न्यायालय भेजा जाएगा।