फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten percent rebate will be available on depositing house tax by 31st October in agra

आगरा: 31 अक्तूबर तक हाउस टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट, एक माह का समय बढ़ा

Fri, 01 Oct 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 10:14 AM IST
सार

नगर निगम सदन के विशेष अधिवेशन में पार्षदों के प्रस्ताव पर हाउस टैक्स में 10 फीसदी छूट को एक माह तक और बढ़ा दिया गया है। मेयर ने उम्मीद जताई है कि लखनऊ की तरह हमें भी इस छूट का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
ten percent rebate will be available on depositing house tax by 31st October in agra
सदन में मेयर नवीन जैन व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 31 अक्तूबर तक हाउस टैक्स (गृह कर) जमा करेंगे तो 10 फीसदी की छूट मिलेगी। पूर्व में 30 सितंबर तक जारी इस छूट को नगर निगम सदन के विशेष अधिवेशन में एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया। आवासीय संपत्तियों पर बकाया पुराने टैक्स को जमा कराने पर ब्याज में छूट और एकमुश्त समाधान योजना लाने के पार्षदों के प्रस्ताव को मंजूर कर शासन भेज दिया गया है। इससे लखनऊ की तर्ज पर एकमुश्त समाधान योजना और ब्याज में छूट मिल पाएगी। 

विज्ञापन


नगर निगम सदन के गुरुवार को हुए 16वें अधिवेशन में गृहकर में 10 फीसदी छूट को 31 अक्तूबर तक बढ़ाने का प्रस्ताव पार्षद जगदीश पचौरी ने पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। नगर निगम ने लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर एकमुश्त समाधान योजना को केवल आवासीय संपत्तियों के लिए पेश किया है। 
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: मरीजों के लिए घातक है डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन, तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स, बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल संपत्तियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव से 2.80 लाख घरों को फायदा पहुंच सकता है। नगर निगम सीमा में 3.50 लाख से ज्यादा संपत्तियां हैं लेकिन गृहकर केवल 72 हजार ही दे रहे हैं। सदन ने इस प्रस्ताव को पारित कर शासन भेजने की संस्तुति की है। 

उम्मीद है हमें भी छूट का फायदा मिलेगा
मेयर नवीन जैन ने कहा कि कोरोना और डेंगू के कारण लोगों के सामने परेशानी रही है, इसलिए हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी की छूट को एक महीने के लिए बढ़ा रहे हैं। सदन ने आवासीय संपत्तियों पर पुराने टैक्स का बकाया जमा करने पर ब्याज में छूट का प्रस्ताव पारित कर शासन भेजा है। उम्मीद है लखनऊ की तरह हमें भी इस छूट का फायदा मिलेगा।

100 करोड़ का लक्ष्य मिला 17 करोड़
नगर निगम सदन ने 100 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य दिया है, लेकिन अब तक पूरे 6 माह में अफसर 17 करोड़ रुपये ही वसूल सके हैं। 17 फीसदी टैक्स वसूलने पर मेयर ने अधिकारियों से कहा कि वह पार्षदों के संपर्क में रहें और कैंप लगाएं। नगर निगम के विकास कार्य इसी वजह से रुके पड़े हैं। 

भाजपा-बसपा पार्षदों ने किया हंगामा
बसपा पार्षद मनोज कुमार की ओर से मेयर पर टिप्पणी करने पर भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच तकरार शुरू हो गई। इस पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सदन में चार बार हंगामे की स्थिति बनी, जिसमें पार्षद फौरन सिंह ने अन्य पार्षदों को भी कटघरे में खड़ा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed