फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten months child murder, suspected father

दस माह के मासूम की हत्या कर शव नाले में फेंका, पुलिस को पिता पर ही शक

Wed, 12 Sep 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ten months child murder, suspected father
मृतक बालक। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रामबाग चौराहे के पास स्थित नाले में मंगलवार सुबह दस साल के मासूम का शव तैरता मिला। रात को नौ बजे उसकी शिनाख्त टूंडला के मोहित उर्फ मोंटी के बेटे लड्डू के रूप में हुई। मोंटी उसे लेकर सोमवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। पुलिस को शक है कि उसी ने लड्डू की हत्या की है। इसका कारण यह भी है कि मंगलवार रात को उसने ही घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। 

विज्ञापन


उसने कहा कि लड्डू का शव रामबाग पर नाले में पड़ा है, जीवित है या मर गया, जाकर देख लो। इस पर परिजन थाना एत्माद्दौला पहुंचे। इंस्पेक्टर कमलेश ने बताया कि मोंटी की तलाश की जा रही है। उसी पर लड्डू की हत्या का शक है। उसके पकड़े जाने पर ही वारदात की वजह साफ होगी। मोंटी टूंडला में अपनी बुआ के यहां बचपन से रहता है। 
विज्ञापन


बुआ का राशन डिपो है। मोंटी इस पर काम करता है। घर में कुछ विवाद चल रहा था। इसी कारण मोंटी बच्चे को लेकर चला गया था। टूंडला थाना में इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि उसकी लोकेशन पहले अलीगढ़ की आई और फिर सहपऊ की। हालांकि परिजनों का कहना है कि मोंटी पर उन्हें शक नहीं है। उनकी कुछ लोगों से रंजिश है। हो सकता है कि उन्होंने ही लड्डू की हत्या की हो, मोंटी उनके कब्जे में हो और उससे फोन करवाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दूर जा रहा हूं, मेरा इंतजार मत करना

मोंटी ने फोन पर परिजनों से कहा, मैं दूर जा रहा हूं, मेरा इंतजार मत करना। इस फोन ने परिजनों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। एक तो लड्डू की मौत से घर में कोहराम मचा है। दूसरी चिंता यह है कि मोंटी किस हाल में है और कहां पर है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed