फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten minute protest by bjp youth wing

नौ प्रकोष्ठों का दस मिनट प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 14 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
ten minute protest by bjp youth wing
बता दें कि भाजपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन
विज्ञापन
छेड़ रखा है। इसी क्रम में शनिवार को युवा मोर्चा के अलावा, बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, जल प्रबंधन प्रकोष्ठ, गंगा प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ का कलेक्ट्रेट पर संयुक्त प्रदर्शन हुआ। सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पहले तो पूर्वाह्न 11 बजे एमजी रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। ढोल नगाड़े के साथ युवा मोर्चा के सदस्य जुलूस का नेतृत्व करते हुए आगे चल रहे थे। पूर्वाह्न 11.50 बजे भाजपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, ज्ञापन लेने के लिए एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह पहले से ही तैयार खड़े थे। कुछ मिनट नारेबाजी के बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। इसके साथ ही प्रदर्शन का समापन हो गया। लगभग 10 मिनट तक ही प्रदर्शन चला। इससे पहले युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष दीपक ढल ने कहा कि पुलिस थाने दलालों और लुटेरों के अड्डे बन गए हैं। प्रदर्शन में बूथ प्रबंधन के अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बांके बिहारी अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान कुरैशी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष श्याम सुंदर, किसान मोर्चा के श्याम सिंह चाहर, जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के आशीष पाराशर, गंगा प्रकोष्ठ के हरिओम शर्मा, लघु उद्योग से विनय अग्रवाल के अलावा मनीष गौतम, मनोज गर्ग, नवल तिवारी, सहदेव शर्मा, गौरव राजावत आदि मौजूद थे। महानगर की ओर से व्यवस्था संभालने वालों में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष गणेश चंद, महामंत्री दीपक खरे, अनिल चौधरी, ललित चतुर्वेदी, डा. रामबाबू हरित, अशफाक सैफी, भानु महाजन, शरद चौहान, मनोज शर्मा, सुमित उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed